हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दिसम्बर 27 2017 को एतिहासिक रिज़ मैदान शिमला में 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस समारोह में भाग लिया । जयराम ठाकुर के साथ महेन्द्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, सरवीन चौधरी, राम लाल मार्कंड, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह और राजीव सहजल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले ठाकुर ने बुधवार को एएनआई से कहा, ”लोगों ने हममें विश्वास दिखाया है, हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बहुत खुशी होती अगर पिताजी आज साथ होते, एक साल पहले वो हमें छोड़कर चले गए। माताजी अस्वस्थ हैं, पर उनका आशीर्वाद है और ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।” भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शपथ-ग्रहण समारोह में शमिल हुए

जानिये कौन-कौन शामिल है जयराम की कैबिनेट टीम में
१. महेंद्र सिंह ठाकुर
२.किशन कपूर
३.अनिल शर्मा
४.सरवीण चौधरी
६.रामलाल मार्कंडेय
७.विपिन सिंह परमार
८ वीरेंद्र कंवर
९ विक्रम सिंह ठाकुर
१०. गोविंद ठाकुर
११. डॉ राजीव सहजल
धर्मशाला में भी लोगो ने मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह को बड़ी उत्सुकता से देखा

DC office Dharmshala
No comments:
Post a Comment